काजोल जीवनी - Biography of Kajol in Hindi Jivani Published By : Jivani.org काजोल हिंदी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं जिनका जन्म ५ अगस्त १९७४ को हुआ था। उनकी माँ तनुजा मराठी थी और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री थीं। उनकी छोटी बहिन तनिषा भी अब फिल्मों मैं काम कर रही हैं। उनके पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। वे फिल्में बनाते थे। काजोल ने अपना फिल्मी सफ़र फिल्म बेख़ुदी से शुरू किया जिसमें उनके पात्र का नाम राधिका था। वह फिल्म तो नीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि बाज़ीगर और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे। उहोंने अपने सहकर्मी और प्रेमी, अजय देवगन से २४ फरवरी 1999 को विवाह किया था। उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम न्यसा है। उनके नाम कुल ६ फिल्मफेयर और उनमें से ५ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार हैं जो की एक कीर्तिमान है। वह यह कीर्तिमान अपनी मौसी नूतन के साथ साझा करती हैं।फिल्मो में काम करते ही काजोल ने एक्टर अजय देवगन को डेट करना शुरू किया, 1994 में जब गुंडाराज की शूटिंग कर रहे थे तभी दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों का रंग अलग अलग होने की वजह से मीडिया के कुछ लोग उनकी काफी आलोचना भी कर रहे थे। लेकिन अजय देवगन ने अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा था कि “हमने कभी एक दूसरे को आई लव यू बोलने के लिये प्यार नही किया, ना ही हमारे बीच कोई प्रपोजल हुआ। बल्कि हम एक दूसरे के साथ बड़े होते गए। शादी के बारे में हमने कभी सोचा तक नही था लेकिन कभी ना कभी हो ही जायेगी।” 24 फरवरी 1999 को उन दोनों ने महा राष्ट्रियन तरीके से शादी कर ली। काजोल हमेशा कहती है की उन्होंने फिल्म करना पूरी तरह नही छोड़ा। शादी होने के बाद काजोल, देवगन के घर पर रहने लगी। काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा देवगन, युग देवगन। काजोल का जन्म मुंबई में मुखर्जी-समर्थ फिल्म परिवार में हुआ था। उनकी माता तनूजा एक एक्ट्रेस है और उनकी पिता शोमू मुखर्जी एक फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। 2008 में कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से उनके पिता शोमू की मृत्यु हो गयी थी। काजोल की छोटी बहन तनिषा मुखर्जी भी एक एक्ट्रेस ही है। उनकी आंटी नूतन भी एक एक्ट्रेस ही थी और उनकी नानी शोभा समर्थ और परदादी रतन बाई दोनों ही हिंदी सिनेमा से जुडी हुयी थी। उनके पैतृक अंकल जॉय मुखर्जी और देब मुखर्जी, दोनों फिल्म प्रोड्यूसर थे जबकि पैतृक दादा सशाधर मुखर्जी एक फिल्मनिर्माता थे। काजोल के भाई-बहनो में रानी मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बेहल शामिल है, जो सभी बॉलीवुड में शामिल है। अपने बचपन का वर्णन करने हुए काजोल खुद को बहुत ही शरारती बताती है। उन्होंने बताया की वह किशोरावस्था से ही बहुत जिद्दी थी। उनके अनुसार जब वह अल्पावस्था में ही थी तभी उनके माता-पिता अलग हो चुके थे, लेकिन तनूजा के अनुसार काजोल पर उनके अलग होना का कोई प्रभाव नही पड़ा था। माँ ना होने की वजह से काजोल की नानी और दादी काजोल का ख्याल रखती थी। अपनी नानी की तरफ देखते हुए काजोल हमेशा कहती है की, “मेरी नानी ने मुझे कभी मेरी मम्मी की कमी महसूस नही होने दी” । काजोल के अनुसार उनका पालन पोषण बंगाली और महाराष्ट्रियन दोनों संस्कृतियों में हुआ था। करियर : काजोल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत महज़ 16 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेखुदी थी। हालंकि फिल्म तो कुछ खास नहीं चली थीं। लेकिन आलोचकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया। इसी के चलते उनके पास फिल्मों की लाइन लग गयी। उसके बाद 1993 में काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नज़र आई। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख़ खान और शिल्पा शेट्टी भी थे। काजोल की यह कॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। और फिल्म में लोगों को शाहरुख़-काजोल की जोड़ी बेहद फबी। साल 1995 में काजोल की दो फ़िल्में करण-अर्जुन और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे बैक टू बैक हिट हुई। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की उसी में शामिल है गुप्त। फिल्म गुप्त में काजोल एक नकारत्मक किरदार में नज़र आयीं थीं। और उनके किरदार को लोगों ने बेहद पसंद किया। इतना बी नही उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर अवार्ड बेस्ट इन नेगेटिव रोल से भी सम्मनित किया गया। साल 2001 में फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम के बाद काजोल ने फ़िल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। साल 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म फना से अपनी धमाकेदार वापसी की। अजय देवगन और काजोल की प्रेमकहानी : अजय देवगन और काजोल की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अच्छे हसबैंड-वाइफ की जोड़ियों में शुमार की जाती है। काजोल ने अपनी शादी उस समय की जब उनका कैरियर अपने पीक पर था और कुछ कुछ होता है जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म देने के बाद वह चोटी की अभिनेत्री थीं। 'हलचल' से हुई 'इश्क' की शुरूआत. अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। फिल्म इंडस्ट्री के जानकार कहते हैँ कि इन दोनों में प्यार इसे फिल्म से पनपा। इसी साल इनकी एक और फिल्म गुंडाराज रिलीज हुई। हालांकि तब तक इस अफेयर को शक्ल नहीं मिली थी। 1995 में ही प्रदर्शित हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में काजोल एक बड़ी स्टार बन गईं। उनका नाम इस फिल्म के हीरो शाहरुख खान के साथ भी जुड़ने लगा। इस बीच काजोल और अजय के बीच बातचीत तो हुई लेकिन इनके बीच रोमांस परवान न चढ़ा। इसकी एक बड़ी वजह काजोल का नाम शाहरुख खान के साथ जुड़ना रहा। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में दोनों ने अपनी-अपनी मोहब्बत का इजहार किया। इसके बाद इन दोनों ने देर नहीं की और 1999 में महाराष्ट्रियन तरीके से यह शादी कर ली। इस शादी के बाद काजोल पहले की तरह फिल्में करती रहीं। इसके बाद उनकी अजय देवगन के साथ ही 'राजू चाचा', 'दिल क्या करे' जैसी फिल्में आईं। कोजल के कुछ फिल्में : 1. गुप्त : दी हिडन तरूर 2. दुश्मन 3. प्यार तो होना ही था 4. कुछ कुछ होता है 5. कभी ख़ुशी कभी गम 6. फना 7. यु, मी और हम 8. माय नेम इस खान 9. वी आर फॅमिली 10. दिलवाले ( 2 ) 4 Votes have rated this Naukri. Average Rating is 2