आजिंक्य रहाणे जीवनी - Biography of Ajinkya Rahane in Hindi Jivani Published By : Jivani.org आजिंक्य रहाणे भारत के उदीयमान क्रिकेटर है और दुनियाभर में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे है। आजिंक्य रहाणे दाहिने हाथ के तकनीकी रूप से दक्ष बल्लेबाज़ है। आजिंक्य अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगितायों में भारत और क्षेत्रीय प्रतियोगितायों में मुंबई और राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते है।आजिंक्य मुख्यतौर पर टॉप आर्डर के बल्लेबाज़ है लेकिन किसी भी पोजीशन पर आकर शॉट लगाने में माहिर बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते है। खुबसूरत कवर ड्राइव्स और लेट कट इनके पसंदीदा शॉट्स है। अजिंक्य रहाणे, जिनका जन्म 6 जून 1988 को हुआ था, ने बहुत सा हम-उम्र क्रिकेट खेला जिस कारण वे वरीयता में आगे बढ़ते रहे और आख़िरकार मुम्बई की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेले | घरेलु स्तर पर वे रन बनाने वाले एक विपुल खिलाड़ी थे और वह केवल ऐसे ग्यारहवें ही खिलाडी थे जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के एक संस्करण में 1,000 से अधिक रन बनाये हो | उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और आई.पी.एल में भी मुम्बई और राजस्थान की टीमों से खेले | ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ‘इमर्जिंग प्लेयर्स ट्रॉफी’ में खेलने के लिए उन्हें चुना गया और वहां पर टूर्नामेंट में दो शतक लगाकर वे सुर्ख़ियों में आये | इस प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें 2011 के इंग्लैंड दौरे के लिए भारत के एकदिवसीय दल में जगह मिली | उन्होंने एकदिवसीय मैचों में पारी की शुरुआत की और अपने निडर इरादों के साथ अपने स्ट्रोक प्ले से कई सारे क्रिकेट के विद्वानों को प्रभावित किया, और आगे मिले मौकों में भी उन्होंने एक उचित खेल दिखाया | उसके बाद रहाणे को 2013 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला | जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका, न्यू ज़ीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया, वो रहाणे ही थे जो इन टेस्टों में चमके और उभरे | उन्होंने आई.पी.एल में भी अपना यह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा | 2012 के आई.पी.एल संस्करण में बैंगलोर के विरुद्ध उन्होंने शतक बनाया और सीजन का अंत 500 से अधिक रनों के साथ किया | रहाणे ने 2013 में भी आई.पी.एल में बराबर प्रभावित किया | इसकी शुरुआत उन्होंने घरेलु मैदान पर लगातार तीन अर्धशतकों के साथ की और कुल मिलाकर 488 रन बनाये | प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत इन्होने ने मुंबई की तरफ से ‘कराची अर्बन’ के खिलाफ मोहम्मद निसार ट्राफी में की और पहले ही मैच में 143 रन की शतकीय पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा इसके बाद आजिंक्य ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2007-08 सीजन के लिए मुंबई की रणजी टीम में चुने गए और अपना अच्छा प्रदर्शन दिलीप ट्राफी में भी जारी रखा। लेकिन इनका बड़ा प्रदर्शन अभी बाकी था, मुंबई के लिए अपने दुसरे सीजन में आजिंक्य ने 1089 रन बनाये और मुंबई को चैंपियन बनने में मदद की। 2009-10 और 2010-11 के रणजी सीजन में आजिंक्य ने 3-3 शतक जमाये। आजिंक्य रहाणे को 2011 के वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। वे भारतीय टीम के साथ 16 महीने साथ बने रहे लेकिन अंतिम 11 में जगह नहीं मिली, आखिरकार 22 मार्च, 2013 को बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में उन्हें खेलने का मौका मिला। इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल लिए गए जहाँ उन्होंने 69.66 की असरदार औसत के साथ 209 रन बनाये। रहाणे ने अपना पहला टेस्ट शतक(118) न्यूजीलैंड दौरे पर बनाया। India Under-19 Debut 2007 में अजिंक्य को न्यू-जिलेंड टूर पर India U-19 के लिए चुन लिया गया। इस टूर पर वर्ल्ड क्रिकेट के स्टार्स विराट कोहली, केन विलियमसन, ईशांत शर्मा, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और रवीद्र जड़ेजा ने डेब्यु किया। इन फ्युचर स्टार्स के बीच अजिंक्य ने दो शतक ठोक, सबकी नजरें अपने ऊपर जमा लिया। First Class Debut 2007 में कराची में आयोजित मोहम्मद निसार ट्रॉफी के अंतर्गत मुंबई और कराची अरबन के बीच मैच खेला जाना था। पर मुंबई के लिए रेगुलर खेलने वाले खिलाड़ी अपनी अलग-अलग वजहों से खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में मजबूरन चयन करतायों को आनन – फानन में बी ग्रेड के खिलाड़ियों का चयन करना पड़ा। जिसमें एक खिलाड़ी अजिंक्य भी थे। उन्होंने पहली ही मैच में ओपन करते हुए शानदार शतक ठोक डाला और अपने पार्टनर के साथ मिलकर 247 रन की बड़ी पार्टनर्शिप की। इस परफ़ोर्मेंस के सहारे उसी साल उन्होंने ईरानी ट्रॉफी, लिस्ट ए और रणजी ट्रॉफी के लिए डेब्यु किया। 2007-08 के दौरान दलीप ट्रॉफी में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 172 रन बनाकर, फ़र्स्ट क्लास मैचों में अपनी कड़ी प्रतिद्वंदीता को साबित किया। टेस्ट कैरियर रहाणे ऑस्ट्रेलिया का दौर (2011-12) में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा था। सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग शामिल भारतीय टेस्ट टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी लाइन अप, मैं घरेलू क्रिकेट में कई अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रहाणे भारतीय टेस्ट टीम में जगह हासिल करने में असमर्थ रहे| इसके अलावा भारत 2012-13 के इंग्लैंड दौरे की टेस्ट टीम का एक हिस्सा था। फिरोज शाह कोटला स्टेडियम दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 मार्च 2013 पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। रहाणे दक्षिण अफ्रीका (2013/14) के दौरे में 6 स्थान पर बल्लेबाजी की और डेल स्टेन, मोर्न मोर्केल और वेर्नोन फिलैंडर शामिल गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ 69.66 की औसत से 209 रन बनाए| वनडे कैरियर रहाणे ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत ०३ सितम्बर २०११ को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ़ की थी और अक्टूबर २०१६तक ७२ मैच खेल चुके हैं। रहाणे ने २०१६ तक अबतक २ शतक लगाए है। ट्वेन्टी २० कैरियर अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट की शुरुआत ३१ अगस्त २०११ को ही इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए करदी थी और २०१६ तक ये अब तक २० ट्वेन्टी ट्वेन्टी मैच खेल चुके है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) रहाणे राजस्थान रॉयल्स के लिए 2012 सत्र इंडियन प्रीमियर लीग में चूना गया था। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल 2012 के अपने पहले मैच में जीतने के लिए 98 रन मारा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाये| दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उनकी 84 (63) गेंदों में जो रन बनाये कोई फायदा नहीं था क्योंकि वे एक रन से मैच हार गया| ( 13 ) 1 Votes have rated this Naukri. Average Rating is 5