परिणीति चोपड़ा जीवनी - Biography of Parineeti Chopra in Hindi Jivani Published By : Jivani.org परिणीति चोपड़ा भारतीय अभिनेत्री हैं जो कि हिन्दी फिल्मों में दिखाई देती हैंा लोग उन्हें प्यार से परी भी कहते हैंा वे अपना करियर इंवेस्टमेंट बैंकिग में बनाना चाहती थीं लेकिन मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जब वे भारत लौंटी तो उन्होंने पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट के तौर पर यशराज फिल्मस के साथ काम शुरू कियाा उन्हें उनकी पहली ही फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला चोपड़ा का जन्म एक पंजाबी परिवार में अम्बाला, हरियाणा में 22 अक्टूबर 1988 को हुआ। उसके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं और अम्बाला कैनटोनमेंट में भारतीय थलसेना के प्रदायक (पूर्तिकर्ता) हैं, उसकी माँ का नाम रीना चोपड़ा है। बचपन और पढाई – परिणीति चोपड़ा का जन्म अंबाला, हरियाणा में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता पवन चोपड़ा एक व्यवसायी हैं और अम्बाला कैनटोनमेंट में भारतीय थलसेना के प्रदायक (पूर्तिकर्ता) हैं, उनकी माँ का नाम रीना चोपड़ा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम शिवांग और सराज हैा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मनारा उनकी कजिन्स हैं। परिणीति की प्रारंभिक पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी. उसके बाद की पढाई के लिए वे लंदन चली गईं जहां से उन्होंने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. वे अपना करियर इंवेस्टमेंट बैंकिग में बनाना चाहती थीं लेकिन मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स की डिग्री लेने के बाद जब वे भारत लौंटी तो उन्होंने पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट के तौर पर यशराज फिल्मस के साथ काम शुरू किया.करियर- उनके फिल्मी करियर की शुरूआत सहायक अभिनेत्री के तौर पर फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से हुई थीा उनके काम की आलोचकों ने भी तारीफ कीा वे फिल्मों के साथ-साथ कई ब्रांड्स भी एंडोर्स करती हैं। परिणीति चोपड़ा ने लीड रोल निभाया फिल्म 'इश्कजादे' में। यह दूसरी फिल्म थी। यह कमर्शियल तौर पर सफल थी साथ ही इसे समीक्षकों ने भी सराहा। इसके बाद 'शुद्ध देसी रोमांस' (2013) और 'हंसी तो फंसी' (2014) फिल्मों में भी परिणीति के काम को सराहा गया। पिछले कुछ समय से परिणीति बड़े परदे से नदारद हैं। इन दिनों वो कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट में ही व्यस्त हैं। पिछली रिलीज फिल्म 'किल दिल' थी जो कि असफल रही थी। आशा है कि आने वाले समय में ये एक्ट्रेस और भी अच्छी फिल्में अपने प्रशंसकों के लिए लेकर आएंगी। अन्य काम फिल्मों में अभिनय के अलावा, Parineeti charity work में सक्रिय है और कई causes का समर्थन करती है। वह Shabana Azmi Mijwan Welfare Society, जो लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित एक NGO का समर्थन करने के लिए Wills Lifestyle India Fashion Week पर ramp पर गई थी। वह NDTV के Greenathon में भी उपस्थित थी, जो ग्रामीणों में eco-friendliness और गरीब बिजली आपूर्ति की सहायता करने के लिए एक प्रयास है। धर्मार्थ कार्य के अलावा, वह कई ब्रांडों के लिए एक ambassador के रूप में कार्य करती है। Parineeti Kurkure, Nivea, Maaza and Spinz, WeChat, Pantene और Mahindra scooty जैसे ब्रांडों का समर्थन करती हैं। वह एक ही समय में Coke (Maaza) और PepsiCo (Kurkure) दोनों के उत्पादों का समर्थन करने वाली पहली बॉलीवुड स्टार बन गई। रोचक जानकारी वो एक बहुत ही अच्छी गायिका है और उन्होंने संगीत में डिग्री भी हासिल की है। उन्हें महंगे कपडे पहनना बिलकुल अच्छा नहीं लगता। वो हमेशा अच्छे कपडे पहनने पर ही जोर देती है फिरचाहे वो कपडे महंगे हो या ना हो। वो स्कूल के दिनों में काफी पढाई करती थी और दसवी की परीक्षा में वो पुरे देश में पहले नंबर पर आयी थी और तब उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हातो पुरस्कार भी दिया गया था। परिणीती चोप्रा को मिले हुए कुछ पुरस्कार 2011 में “लेडीज वर्सस रिक्की बहल” फ़िल्म के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ट फीमेल डेब्यू से भी सम्मानित किया गया था। 2012 में परिणीती चोप्रा को अर्जुन कपुर के साथ आयी फ़िल्म “इशकजादे” के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार दिया गया था। जिन्हें अभिनेता या अभिनेत्री बनना होता है वो पहले से उसपर काम करना शुरू कर देते है। उनके फ़िल्मी करियर की शुरुवात वो बचपन से शुरू कर देते है। मगर कुछ अभिनेत्री ऐसी भी होती जिन्हें अभिनेत्री बनने के लिए बचपन से शुरुवात करने की जुरुरत नहीं पड़ती। कुछ ऐसा ही परिणीती चोप्रा के साथ हुआ है। उन्होंने बड़े होने के बाद फिल्मो में काम करने पर विचार किया और उसके बाद वो एक सफल और मशहूर अभिनेत्री भी बन गयी। उन्होंने फिल्मो में आते ही फ़िल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार भी हासिल किया। ( 2 ) 1 Votes have rated this Naukri. Average Rating is 5