• ebiography logo
  |  
  • मुखपृष्ठ
  • वैज्ञानिक
  • प्रेरणादायक
  • अभिनेता
  • कलाकार
  • लेखक
  • संगीतकार
  • कवि
  • राजा
  • रानी
  • संत
  • प्रसिद्ध
  • अध्ययन कक्ष
  • परीक्षा
  • महत्वपुर्ण प्रश्न
  • संपर्क

Biography :


एलिज़ाबेथ द्वितीय जीवनी - Biography of Elizabeth II in Hindi Jivani

Published By : Jivani.org
     

 

        एलिज़ाबेथ द्वितीय यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, जमैका, बारबाडोस, बहामास, ग्रेनेडा, पापुआ न्यू गिनी, सोलोमन द्वीपसमूह, तुवालू, सन्त लूसिया, सन्त विन्सेण्ट और ग्रेनाडाइन्स, बेलीज़, अण्टीगुआ और बारबूडा और सन्त किट्स और नेविस की महारानी हैं। इसके अतिरिक्त वह राष्ट्रमण्डल के ५४ राष्ट्रों और राज्यक्षेत्रों की प्रमुख हैं और ब्रिटिश साम्राज्ञी के रूप में, वह अंग्रेज़ी चर्च की सर्वोच्च राज्यपाल हैं और राष्ट्रमण्डल के सोलह स्वतन्त्र सम्प्रभु देशों की संवैधानिक महारानी हैं। एलिज़ाबेथ को निजी रूप से पर घर पर शिक्षित किया गया था। उनके पिता, जॉर्ज षष्ठम को १९३६ में ब्रिटेन और ब्रिटिश उपनिवेश भारत का सम्राट बनाया गया था।

        ६ फरवरी १९५२ को अपने राज्याभिषेक के बाद एलिज़ाबेथ राष्ट्रकुल की अध्यक्ष व साथ स्वतंत्र देशों यूनाइटेड किंगडम, पाकिस्तान अभिराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका व सिलोन  की शासक रानी बन गयीं। उनका राज्याभिषेक समारोह अपने तरह का पहला ऐसा राज्याभिषेक था जिसका दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ था। 1956 से 1992 के दौरान विभिन्न देशों को स्वतंत्रता मिलते रहने से उनकी रियासतों की संख्या कम होती गई। वह विश्व में सबसे वृद्ध शासक और ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली रानी है। ९ सितम्बर २०१५ को उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया के सबसे लंबे शासनकाल के कीर्तिमान को तोड़ दिया व ब्रिटेन पर सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली व साम्राज्ञी बन गयीं।

राजकुमार फ़िलिप :

राजकुमारी एलिज़ाबेथ पहली बार राजकुमार फ़िलिप से 1934 में तब मिलीं जब वह मात्र 18 वर्ष की थीं. फ़िलिप एक ग्रीक राजकुमार थे जिनके परिवार को 1922 में तब ज़बरदस्ती देश से निकाल दिया गया था, जब वह शिशु थे. 1939 में एक और मुलाकात के बाद, जब राजकुमारी एलिज़ाबेथ केवल 13 वर्ष की थीं, तब उन्होंने ऐलान कर दिया कि वह फ़िलिप से प्रेम करती हैं, जो तब एक रॉयल नौसेना अधिकारी कैडेट थे और वे दोनों एक दूसरे को नियमित रूप से पत्र लिखने लगे.

एक शाही विवाह :

राजकुमार फ़िलिप द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मेडिटरेनीअन के युद्धक्षेत्र में सेवारत थे, लेकिन युद्ध के बाद राजकुमार और राजकुमारी ने वापस अपना मिलना-जुलना शुरू कर दिया. 1947 में उनकी सगाई की घोषणा की गई और 20 नवंबर को वेस्टमिन्स्टर ऐबी में उनका विवाह हुआ. उसी दिन, राजकुमार फ़िलिप को ऐडिन्बर्ग के ड्यूक की उपाधि दे दी गई.

1953 में ब्रिटेन 1953 में ब्रिटेन अभी भी द्वितीय विश्व युद्ध के साए में जी रहा था. चीनी और मांस के लिए खाद्य राशन अभी भी मान्य था और बहुत ही अलोकप्रिय था. कई शहर अभी भी उन स्थानों से डरते थे जहां बम फटे थे. ब्रिटेने के दुनिया की महाशक्तियों में से एक होने की स्थिति पर खतरा मंडरा रहा था और साम्राज्य हाथ से निकलते जा रहा था. लेकिन 1950 के दशक में युद्ध के बाद की कठिनता से उबरने लगा. वेतन बढ़ने लगे, राशन नियंत्रण समाप्त होने

संतान :

एलिजाबेथ द्वितीय वर्ष 1948 में अपनी प्रथम सन्तान पुत्र चार्ल्स की माता बनीं। इसके बाद 1950 में राजकुमारी ऐन, 1960 में राजकुमार ऐंड्रू, 1964 में राजकुमार एडवर्ड का जन्म हुआ। एलिजाबेथ वर्ष 1951 तक माल्टा में भी रहीं, जहाँ उनके पति फ़िलिप सेना में कार्यरत थे।

महारानी का पद :

6 फ़रवरी, 1952 को अपने पति के साथ एलिजाबेथ अफ़्रीका के कीन्या शहर में पहुँची, जहाँ वे ट्रीटोप होटल में थीं। यह होटल नैरोबी शहर से दो घंटे की दूरी पर स्थित था। यहीं पर फ़िलिप को बताया गया कि रात्रि में उनके पिता की मृत्यु हो गई है। इसके बाद भव्य राज्याभिषेक समारोह 2 जून, 1952 को वेस्ट मीनीस्टर ऐबी में सम्पन्न हुआ। धार्मिक रीति-रिवाज से एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी पद पर आसीन हुईं।

महानतम रानी :

सबसे बड़ा हीरा 'कुलियन' है, जो 530 केरेट वजन का है। यह महारानी एलिजाबेथ के स्केप्टर में लगा हुआ है। भारत से इंग्लैंड पहुँचा विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा विश्व का सबसे विशाल हीरा है, जिसे एलिजाबेथ की माता ने अपने मुकुट में जड़वाकर पहना था। कोहीनूर की चमक-दमक आज भी वैसी ही बकरार है, जैसी सदियों पहले थी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने महारानी के पद पर रहते हुए 6 फ़रवरी, 2012 को 60 वर्ष पूरे किए हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी के 'हीरक जयंती समारोह' के अवसर पर कराए गए एक जनमत सर्वेक्षण में उन्हें देश की महानतम रानी चुना गया है। इस मामले में उन्होंने महारानी विक्टोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा समय तक जिंदा रहने वाली महारानी :

दिसंबर 2007 में एलिजाबेथ द्वितीय 81 साल की उम्र में दिवंगत हुईं क्वीन विक्टोरिया को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा उम्र तक जिंदा रहने वालीं महारानी बनीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के मुताबिक, एलिजाबेथ राष्ट्रमंडल समूह के सबसे ज्यादा देशों के सिक्कों में अपनी तस्वीर वाली महारानी भी हैं। उत्तराधिकार के क्रम में तीसरे स्थान पर थीं : एलिजाबेथ 21 अप्रैल 1926 को लंदन में जन्मीं। वह प्रिंस अल्बर्ट की पहली संतान थीं और उत्तराधिकार के क्रम में तीसरे नंबर पर थीं। लेकिन किंग जॉर्ज पंचम की मौत के बाद एलिजाबेथ के चाचा एडवर्ड अष्टम ने सिंहासन का मोह छोड़ दिया ताकि वह अमेरिकी तलाकशुदा वैलिस सिंपसन से शादी कर सकें। 

इसके बाद प्रिंसेस एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज षष्ठम राजा बने और उनकी मौत के बाद क्वीन एलिजाबेथ ने राजशाही संभाली। महारानी ब्रिटेन की पहली ऐसी साम्राज्ञी थीं जिन्होंने ईमेल का इस्तेमाल किया। उन्होंने चांद पर एक संदेश भेजा था। हालांकि वह दुनिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली राजा या रानी नहीं हैं। अभी यह उपलब्धि थाईलैंड के राजा भूमिबल अदुल्यादेज के पास है, जो 1946 से हुकूमत संभाल रहे हैं।

1952 में संभाली सत्ता :

        नौ सितंबर को क्वीन विक्टोरिया को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि पाएंगी। उन्होंने पिता की मौत के बाद 1952 में 25 वर्ष की आयु में सत्ता संभाली थी।


  ( 19 )
     

6 Votes have rated this Naukri.
Average Rating is 4


 

Category

  • कवि ( 97 )
  • महिला ( 38 )
  • कलाकार ( 127 )
  • वैज्ञानिक ( 540 )
  • लेखक ( 312 )
  • प्रेरणादायक ( 51 )
  • राजा ( 37 )
  • राजनेता ( 161 )
  • व्यवसायी ( 53 )
  • रानी ( 18 )
  • खेल ( 84 )
  • मानवतावादि ( 34 )
  • प्रसिद्ध ( 80 )
  • अभिनेता ( 84 )
  • संत ( 29 )
  • राज-वंश्य ( 7 )
  • अन्य ( 102 )
  • धार्मिक नेता ( 21 )
  • संगीतकार ( 13 )

epapers app logo
  • Home
  • About us
  • Services
  • Terms
  • Team
  • Sitemap
  • Contact