सलमान खान जीवनी - Biography of Salman Khan in Hindi Jivani Published By : Jivani.org अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान( जन्म : २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। करियर : सलमान खान ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। मुख्य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्या र किया' थी जो कि सुपरहिट रही थी। उनकी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने सभी का दिल जीता तो वहीं फिल्म 'तेरे नाम' में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और अपने अभिनय से उन्होंलने सभी को भावुक कर दिया। इस फिल्म में सलमान को लेकर उनके फैंस की दीवानगी कुछ यूं थी कि उन्होंीने सलमान की तरह ही अपने बालों की स्टाउइल रख ली और वह हेयर स्टायइल 'तेरे नाम' नाम से मशहूर हो गई। इसके बाद उन्होंंने कई फिल्मों७ में काम किया लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनके प्रशंसकों में इसलिए भी इजाफा हुआ क्योंंकि उन्हेंी एक्शन फिल्मोंी में ज्यासदा पसंद किया गया। फिल्म 'वांटेड' के बाद से उन्होंंने लगातार हिट फिल्मोंी की झड़ी लगा दी। परिवार और शिक्षा : सलमान का जन्म 27 December 1965 को स्क्रीनराइटर सलीम खान के घर हुआ और यह सलीम खान के सबसे बड़े बेटे है जो सलीम और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक (बाद में सलमा खान ) के बेटे है | सलीम खान के पूर्वज अफगानिस्तान से belong करते है जो बाद में मध्यप्रदेश के इंदौर में आकर बस गये थे | इनकी माता सुशीला जो कि शादी के बाद सलमा नाम से जानी जाती है वो महाराष्ट्र से belong करती है जबकि सलमा के पिता जम्मू कश्मीर के है और उनका नाम है बलदेव सिंह चरक | यही वजह से कि सलमान से जब उनका धर्म पूछा जाता है तो वो कहते है वह हिन्दू और मुस्लिम दोनों है | सलमान के पिता ने बाद में Helen Jairag Richardson से शादी कि जो खुद एक फिल्म अभिनेत्री रह चुकी थी और जिनसे सलीम और उनकी दूसरी पत्नी से दो बेटे हुए अरबाज खान और सोहेल खान और बेटी अलवीरा खान बाद में सलीम खान ने एक और बेटी को गोद लिया जिन्हें हम अर्पिता खान के नाम से जानते है | प्रसिद्ध फिल्मेंव : मैंने प्याफर किया, पत्थर के फूल, साजन, अंदाज अपना अपना, हम आपके हैं कौन, करन अर्जुन, खामोशी, जुड़वा, प्यासर किया तो डरना क्या , बंधन, बीवी नं 1, हम दिल दे चुके सनम, हम साथ साथ हैं, दुल्हन हम ले जाएंगें, तेरे नाम, गर्व, मुझसे शादी करोगी, नो एंट्री, क्योंीकि, पार्टनर, युवराज, वांटेड, दबंग, बाडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, किक जैसी फिल्मोंध से वे इंडस्ट्री के सुपरस्टावर बने। सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी : सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी 1997 में शुरू हुई, सलमान उस वक्त सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में अभी एंट्री ही की थी। ये वो दौर था जब सलमान का दिल सोमी अली के लिए धड़कता था। उस दौर की फिल्मी मैग्जीन में छपी खबरों के मुताबिक सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उसी वक्त सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी, और सलमान का दिल कब सोमी को छोड़कर ऐश के लिए धड़कने लगा ये खुद सलमान को नहीं पता चला। एक वेबसाइट पर दिए एक इंटरव्यू में सोमी ने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या की वजह से उनका और सलमान का रिश्ता टूट गया। सोमी इतनी आहत हुई थीं कि वो हिंदुस्तान छोड़कर चली गईं। एक मैग्जीन के मुताबिक मंसूर अली की फिल्म जोश को करने से सलमान ने सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि उस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाना था। सलमान के दोस्त कहते थे भाभी : ऐश्वर्या धीरे-धीरे सलमान की जिंदगी में दाखिल होने लगीं, वो उनके परिवारवाले के भी करीब आने लगीं। बताया जाता है कि सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को भाभी कहकर बुलाते थे। हालांकि कई मैग्जीन में छपी खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या के माता-पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, यहां तक कि उन्होंने सलमान से दूरी बनाने को कहा, जिससे वो इतनी नाराज हुईं कि घर छोड़कर अकेले रहने लगीं। सलमान खान से जुडी दिलचस्प बाते : 1. सलमान खान का बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शन नाम का खुद का प्रोडक्शन हॉउस है, जो भी कमाई इस प्रोडक्शन से होती है, उसे बीइंग ह्यूमन ट्रस्ट में दान किया जाता है। 2. सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म मैने प्यार किया को इंग्लिश में वेन लव काल्स नाम से डब किया गया जो गुयाना के कैरिबियन मार्केट में सबसे बड़ी हिट मूवी रही थी। 3. वर्ष् 2008 में सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘दस का दम’ से टीवी की दुनिया पर कदम रखा और दर्शको ने इन्हें खूब पसंद किया। इस शो ने टीआरपी के सरे रिकॉर्ड तोड़े और दर्शको ने इन्हें होस्ट के रूप में बहुत पसंद किया। 4. कैटरीना कैफ के साथ भी सलमान खान के अफयेर की खूब चर्चाये हुई और कैटरीना ने भी स्वीकारा की वे सलमान के साथ सीरियस रिलेशन में थी। लेकिन बाद मे केटरीना की रण बीर कपूर से नजदीकियों ने दोनों को अलग क्र दिया। 5. सन् 2012 में सलमान खान की वेक्स की मूर्ति न्यूयार्क के मैडम तुसाद संग्रहालय में स्थापित किया गया। 6. सन् 2013 में ये इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किये जाने वाले सेलिब्रिटी बने। 7. सलमान खान की ज्यादातर फिल्म ईद पर रिलीज होती है क्योंकि वे इस दिन को औने लिए लकी मानते है। 8. वे हमेशा अपने हाथ में एक नीले रंग का ब्रेसलेट पहनते है।ये उसे अपने लिए लकी मानते है। ( 2 ) 3 Votes have rated this Naukri. Average Rating is 5